फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj became the center point of state politics.

Maharajganj News: प्रदेश की सियासत का केंद्र विंदु बना महराजगंज

Tue, 16 Dec 2025 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj became the center point of state politics.
महराजगंज। भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यभार संभाल लिया है। महराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के प्रदेश अध्यक्ष बनने से महराजगंज प्रदेश की सियासत का केंद्र विंदु बन चुका है। अब हर किसी की नजर जनपद पर है।
विज्ञापन

भाजपा के इस फैसले से प्रदेश में पूर्वांचल सत्ता और संगठन दोनों के केंद्र में आ गया है। गोरखपुर से योगी सीएम हैं तो अब महराजगंज से पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष। राजनीति के जानकारों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी वोट बैंक को लेकर गंभीर है। पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाना उसी का नतीजा है।
विज्ञापन

सिटीजन फोरम के सोशल मीडिया प्रभारी वरुण त्रिपाठी ने बताया कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना केवल संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि 2027 के चुनावों से पहले सामाजिक समीकरण, क्षेत्रीय संतुलन को साधने की बड़ी रणनीति के रूप में देखा जाना चाहिए। महराजगंज और आसपास के जिलों में पंकज चौधरी की मजबूत पकड़ पार्टी को फायदा दिला सकती है। भाजपा के सामने एक बड़ी चुनौती संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाए रखने की है। पंकज चौधरी की छवि एक ऐसे नेता की है जो सत्ता में रहते हुए भी संगठन से कटे नहीं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी स्वीकार्यता, विवादों से दूरी ने सबकी पसंद बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed