फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Maharaj' portal to be developed for the sale of products from support groups.

Maharajganj News: सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए विकसित होगा महराज पोर्टल

Fri, 21 Aug 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
'Maharaj' portal to be developed for the sale of products from support groups.
गोसदन माधवलिया में होगा बॉटलिंग प्लांट स्थापित
विज्ञापन

महराज नाम से पोर्टल विकसित करने का निर्देश, समूहों को सक्रिय कर उत्पादन बढ़ाने के निर्देश
महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विकास प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के उत्पादन, बिक्री और व्यापार को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए महराज नाम से पोर्टल विकसित करने का निर्देश दिया। साथ ही ब्लॉकवार स्वयं सहायता समूहों और उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों का कैटलॉग तैयार कराने को कहा ताकि उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा सके और समूहों की आमदनी बढ़े।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों की प्रगति की जानकारी लेते हुए समूहों के खोले गए खातों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय कर उनके माध्यम से उत्पादन कार्य शुरू कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए समूहों को केवल कागजों तक सीमित न रखा जाए बल्कि उन्हें नियमित रूप से उत्पादन और व्यापार से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों को स्थानीय निकायों, सरकारी संस्थानों और निजी प्रतिष्ठानों से अनुबंधित कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे समूहों को नियमित बाजार के साथ आय के स्थायी अवसर मिलेंगे। खाद्य उत्पाद तैयार करने वाले समूहों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और गुणवत्ता के संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग के सहयोग से प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश भी दिए। लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत मॉडल प्रेरणा कैंटीन संचालित कराने को कहा।
आजीविका सखी और कृषि उद्यम सखी तैयार किए जाने की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं को स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सहायता समूहों की क्षमता का प्रभावी उपयोग किया जाए।
आकांक्षी ब्लॉकों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने वीएचएसएनसी के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की किट की खरीद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डीपीआरओ को आकांक्षी ब्लॉकों की सभी ग्राम पंचायतों में भारत नेट कनेक्शन उपलब्ध कराने को कहा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत हो सके। जिलाधिकारी ने सार्वजनिक प्रतिष्ठानों और महत्वपूर्ण स्थलों के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तारों की सूची विद्युत विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पशुपालन विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने गोसदन माधवलिया में बॉटलिंग प्लांट स्थापित कराने और अन्य नवाचारी गतिविधियां शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोसदन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आय के नए स्रोत विकसित करने पर जोर दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, उपायुक्त स्वतः रोजगार मो. जाकिर, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed