फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Made aware of the objectives of Mission Shakti

Maharajganj News: मिशन शक्ति के उद्देश्यों से किया गया जागरूक

Thu, 14 Aug 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Made aware of the objectives of Mission Shakti
महराजगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए गोष्ठी का आयोजन हुआ। बृजनमगंज, चौक बाजार, बरगदवा, ठूठीबारी, सिसवा कस्बे के अलावा अन्य स्थानों पर महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत पंपलेट वितरित किए गए, जिनमें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन (1090), आपातकालीन सहायता (112), बाल हेल्पलाइन (1098), महिला कल्याण (181) और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) का उल्लेख था। बताया कि विद्यालयों में छात्राओं के साथ संवाद सत्र आयोजित किए गए, जहां स्वरक्षा, साइबर सुरक्षा, यौन उत्पीड़न की रोकथाम और ऑनलाइन शोषण जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाई गई। यह अभियान न केवल महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सुरक्षा और सम्मान की संस्कृति को बढ़ावा देने का भी एक सशक्त प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed