फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Machine learning AI helpful in career guidance: DIOS

कॅरिअर गाइडेंस में मशीन लर्निंग एआई मददगार : डीआईओएस

Sun, 23 Nov 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Machine learning AI helpful in career guidance: DIOS
महराजगंज। कॅरिअर गाइडेंस के लिए अब एआई, मशीन लर्निंग और ऑटोमेशन जैसे संभावित कारकों की मदद ली जा सकती है। लेकिन इसके बारे में शिक्षक व प्रधानाचार्य तभी बता सकेंगे जब खुद इसका उपयोग जानेंगे। यह बातें डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने कहीं। वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को कॅरिअर गाइडेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य व कॅरिअर के नोडल शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का शुभारंभ व समापन दोनों डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। माध्यमिक के वित्त अधिकारी अबरार आलम ने कहा कि कॅरिअर वह विषय है जिससे आज तक माध्यमिक के विद्यार्थियों का परिचय नहीं था।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा नीति के जरिये यह माध्यमिक स्कूलों का अभिन्न हिस्सा बन गया है। मास्टर ट्रेनर डॉ. सर्वेश पटेल ने शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को समूह चर्चा, आसपास के औद्योगिक इकाई के भ्रमण के स्टडी व पंख पोर्टल के बारे में विस्तृत रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनर विनोद कुमार ने लिंक, सीसीसी पोस्टर, आडियो, विजुअल, साइकोमेट्री, रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने किया। जीजीआईसी धनेवा की प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय ने प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक व प्रधानाध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed