{"_id":"61bcc64b80930e7f7a665330","slug":"lumbini-bus-park-fired-21-shops-damaged-maharajganj-news-gkp4202513136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुंबिनी बस पार्क में आगे लगने से 21 दुकाने राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुंबिनी बस पार्क में आगे लगने से 21 दुकाने राख
विज्ञापन
लुंबिनी बस पार्क में आग लगने से 21 दुकानें राख
सोनौली (महराजगंज)। रूपनदेही जिले के लुंबिनी में एक बस पार्क में आग लग गई। आग से बस पार्क में एक मॉल, रेस्टोरेंट, गिफ्ट हाउस और फैंसी शॉप समेत 21 दुकानें जलकर राख हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल के माध्यम से आग पर काबू पाया।
बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे लुंबिनी बस पार्क में अचानक आग लग गई। आग एक गुमटी में लगी थी जो धीरे- धीरे 21 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुंबिनी और भैरहवां की दमकल द्वारा आग पर काबू पाया है। पुलिस प्रवक्ता रवेंद्र पौडेल ने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आग किस वजह से लगी। आग से 70/75 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग रात 2 बजे लगी और डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के तुरंत बाद लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका को फायर ब्रिगेड बुलाने के बाद भैरहवां से फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया। घटना की जांच की जा रही है।