फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   LPG no kerosine will be avilble in the house.

घर में रसोई गैस, बिजली तो नहीं मिलेगा मिट्टी का तेल

Tue, 13 Aug 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
LPG no kerosine will be avilble in the house.
घर में रसोई गैस, बिजली तो नहीं मिलेगा मिट्टी का तेल
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में जिन गरीब परिवारों को उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन मिल गया है। साथ ही सौभाग्य योजना से घर में बिजली जल रही है तो उन्हें अब मिट्टी तेल नहीं मिलेगा। सरकार ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। ऐसे गरीब परिवारों की पहचान करने को टीम जुट गई। तहसीलवार सर्वे कर एक माह में रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को सौंप देंगे।
विद्युत निगम एवं रसोई गैस एजेंसी से योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों की सूची मांगी गई है। आपूर्ति विभाग के निरीक्षकों को सत्यापन कार्य के लिए लगाया गया है। आदेश का क्रियान्वयन होने पर जिले में हर माह वितरित होने वाले 636 लीटर मिट्टी के तेल की बचत होगी। मिट्टी का तेल वितरण केवल पात्र गृहस्थी और अन्त्योदय श्रेणी के परिवारों को ही किया जाता है। जिले में 4 लाख 36 हजार 154 पात्र गृहस्थी कार्डधारक और अन्त्योदय राशन कार्ड 66619 बना है। वहीं, उज्जवला योजना के तहत करीब 1 लाख 86 हजार कनेक्शन बांटे गए हैं। इसके अलावा सौभाग्य योजना के लाभार्थी भी है। जिले में प्रतिमाह 636 लीटर मिट्टी का तेल प्रति माह कोटेदारों वितरित कर रहे हैं। पात्र गृहस्थी श्रेणी के परिवारों को प्रति माह एक लीटर और अन्त्योदय परिवारों को प्रति माह तीन लीटर मिट्टी का तेल दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मिट्टी के तेल पर सब्सिडी की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ल ने बताया कि शासन के आदेश पर सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। एक माह के अंदर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। गैस एजेंसी संचालकों एवं विद्युत निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। सभी आपूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया जा चुका है कि समय सीमा के अंदर रिपोर्ट प्रेषित करें। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed