फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Low voltage is making us cry...support of stabilizer

Maharajganj News: रुला रही लो वोल्टेज...स्टेब्लाइजर का सहारा

Sun, 28 Apr 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Low voltage is making us cry...support of stabilizer

विज्ञापन
-गर्मी बढ़ने पर करीब 20 लाख का बिका गया स्टेब्लाइजर, दिन में रूक-रूककर कई बार गुल होती बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। राहत पाने के लिए लोग एसी का लोग प्रयोग कर रहे हैं। एसी चलने से वोल्टेज लो हो जा रहा है। लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए स्टेब्लाइजर का सहारा ले रहे हैं। 30 दिन में करीब 20 लाख के स्टेब्लाइजर बिक गए हैं। शहर में 160 एमवीए बिजली की खपत हो रही है। गर्मी से पहले बिजली की खपत 130 एमवीए हुआ करती थी। लो वोल्टेज की समस्या से शहर के सात मोहल्ले की करीब 20,000 की आबादी प्रभावित हो रही है।
शनिवार को शहर में पड़ताल के दौरान विस्मिल नगर मोहल्ले में दोपहर 12 बजे से बिजली नहीं थी। सरस्वती देवी घर में बैठी हुई थीं। उन्होंने बताया कि गर्मी ज्यादा है। वह अपने पोते गनेश, सौम्या को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पंखा झल रही थीं। उन्होंने बताया कि दिन व रात के समय लो वोल्टेज से समस्या होती है। खासकर रात में एसी ज्यादा चलती है, इससे पंखा बेहद धीमी गति से चलता है।
विज्ञापन

इसी मोहल्ले के दिनेश ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए स्टेब्लाइजर लगाया हूं। इससे थोड़ी राहत मिली है। बाजार में पांच से 10000 रुपये के बीच स्टेब्लाइजर उपलब्ध है। हमीदनगर मोहल्ले के अतुल बताते हैं कि 100 मीटर के दायरे में करीब 50 एसपी लगी होगी। रात में 12 बजे के बाद वोल्टेज ठीक होता है। गर्मी में यह समस्या होती है, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। इसी मोहल्ले के अनिल कुमार ने समस्या का जिक्र करते हुए गुस्से का इजहार किया। शीतल पेय पदार्थ की दुकान है। सुबह से दोपहर तक हालत यह रहा की फ्रीजर गर्म हो गया, लेकिन अंदर रखा पेय पदार्थ ठंडा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग हिस्सो में भी यही हाल देखने को मिला। चाहे सामान्य लोग हो गया कारोबारी सभी लो वोल्टेज की समस्या से परेशान दिखे। वहीं दूसरी ओर से फरेंदा रोड पर इलेक्ट्रीक की दुकान संचालित करने वाले अमित की दुकान पर लोग स्टेब्लाइजर खरीदते हुए दिखे। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार शहर में करीब 20 लाख रुपये के स्टेब्लाइजर बिक गए होंगे। शहर करीब 40000 बिजली उपभोक्ता हैं।



--------------------------

25 से 30 हजार का केक नुकसान हो गया



केक फैक्ट्री संचालित करने वाले शिवम जायसवाल भी लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। छत्रपति साहू जी महराज नगर में फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि वोल्टेज ठीक नहीं मिलने के कारण 25 से 30 रुपये का केस नुकसान हो गया है। क्रम पिघलने से केक खराब हो जाता है। इधर, बिजली विभाग का दावा है कि आनंदनगर, निचलौल, नौतनवा व जिला मुख्यालय पर 959 ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाई गई है। 41 ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता अभी नहीं बढ़ सकी है। फरवरी माह से लेकर 15 अप्रैल तक जिले में कुल 60 ट्रांसफाॅर्मर लोड बढ़ने पर जले गए। सभी दोबारा बनवाकर निश्चित स्थानों पर लगा दिए गए हैं।



----------------------

शहर में एल्यूमिनियम का दरवाजा बनाने की दुकान हैं, लो वोल्टेज और बिजली की कटौती से दुकान पर प्रभाव पड़ रहा है। मिस्त्री आकार बैठे रहते हैं। लो वोल्टेज ठीक नहीं होने के कारण मशीन नहीं चल पा रही है।



-अभिषेक रॉय, शास्त्री नगर

------------------------



करीब एक सप्ताह से लो वोल्टेज की समस्या बढ़ी है। वोल्टेज ठीक नहीं रहने के कारण समस्या हो रही है। कूलर भी ठीक ढंग से नहीं चल पा रहा है। जिम्मेदार इस समस्या से बेखबर हैं।


-श्याम मोदनवाल, सिविल लाइन



----------------------

मोहल्ले में करीब 30 घरों में एसी लगी है। एक साथ चलती है तो वोल्टेज लो हो जाता है। समस्या से निपटने के लिए स्टेब्लाइजर लगाया हूं। गर्मी में बिजली की समस्या बढ़ जाती है। दिन में भी कई बार कुछ देर के लिए बिजली गुल होती है।



-सुरेश निगम, सुभाषनगर

----------------------



करीब चार दिन से लो वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। कभी-कभी तो बिजली ठीक रहती है, लेकिन रात में आठ बजे से 12 बजे तक लो वोल्टेज के कारण पंखा भी धीरे-धीरे चलता है।

-अनिल कुमार, हमीदनगर


-----------------------

शहर में ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाई गई है। जरूरत के अनुसार सभी क्षेत्र में आपूर्ति ठीक से की जा रही है। लोकफाल्ट के कारण दिन में कभी कभी बिजली गुल रहती है। समय सारणी के अनुसार पर्याप्त बिजली की आपूर्ति जारी है। शहर में 160 एमवीए बिजली की खपत प्रत्येक दिन हो रही है।



-वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed