फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lover who instigated suicide arrested, sent to jail

Maharajganj News: आत्महत्या के लिए उकसाने वाला प्रेमी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sun, 26 Oct 2025 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Lover who instigated suicide arrested, sent to jail
ठूठीबारी। प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले प्रेमी को ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने घटना के आठवें दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासिनी 14 वर्षीय एक लड़की ने 17 अक्तूबर शुक्रवार की शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम झरवलिया गांव निवासी लालू प्रजापति का गांव घर के बगल में ननिहाल है। लालू प्रजापति बराबर अपने मामा के घर आता-जाता था। इसी दौरान लड़की को झांसे में लेकर वह मोबाइल से उससे बातचीत करने लगा। आरोप है कि उसी के उकसाने पर लड़की ने आहत होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया की आरोपी लालू प्रजापति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज है। उसे जमुई कला गडौरा मिल मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed