फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   lover tried to kill himself after girlfriend refused to meet in maharajganj

Maharajganj: मिस कॉल से शुरू हुए प्यार में आई दरार, प्रेमिका ने मिलने से किया इनकार, प्रेमी ने काट लिए अपने हाथ

Sat, 21 May 2022 04:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 May 2022 04:00 PM IST
सार

युवक अपनी युवती को मिलने के लिए बुला रहा था लेकिन उसने आने से मना कर दिया। इस बात से आहत होकर युवक ने अपने दोनों हाथों को चाकू से काट लिया।

विज्ञापन
lover tried to kill himself after girlfriend refused to meet in maharajganj
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पनियरा थाना क्षेत्र में प्रेमिका के न मिलने से हताश युवक ने अपने दोनों हाथों को चाकू से काट लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहुलूहान युवक को पीएचसी पनियरा में भर्ती करा;k। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


युवक ने बताया कि वह एक युवती से प्रेम करता है। उससे विवाह भी करना चाहता है लेकिन वह अब शादी करने से मना कर रही है। तीन सालों से दोनों रिश्ते में थे।

बताया जाता है कि मोबाइल पर मिस कॉल से शुरू हुई दोनों की बातचीत लगातार जारी रही। शनिवार सुबह युवक अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुला रहा था, लेकिन प्रेमिका ने उससे मिलने से मना कर दिया। उसने फिर अपनी प्रेमिका को फोनकर दबाव बनाया, लेकिन फोन बंद बताने लगा।
विज्ञापन


इस बात से युवक परेशान हो गया। करीब दो-तीन घंटे इधर-उधर घूमने के बाद उसने अपने दोनों हाथों को चाकू से काट लिया। वह लहुलूहान होकर मौके पर ही गिर गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को पीएचसी पनियरा पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी ने बताया कि इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed