फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lover couple got married in court in Maharajganj

पति को छोड़ प्रेमी से की कोर्ट मैरिज: शादी के 12 दिन बाद हो गई थी फरार, पुलिस हिरासत में युवक

Tue, 08 Nov 2022 07:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 08 Nov 2022 07:18 PM IST
सार

मंगलवार को पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस जबरन शादी तोड़वाने का प्रयास कर रही है, जबकि युवक और युवती दोनों बालिग हैं और रजामंदी से कोर्ट मैरिज की है।

विज्ञापन
Lover couple got married in court in Maharajganj
कोर्ट मैरिज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती व उसी गांव के निवासी एक युवक ने चार दिन पहले घर से भागकर महराजगंज कोर्ट में जाकर शादी रचा ली। घर से फरार युवती के परिजनों ने श्यामदेउरवां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया था। 

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस जबरन शादी तोड़वाने का प्रयास कर रही है, जबकि युवक और युवती दोनों बालिग हैं और रजामंदी से कोर्ट मैरिज की है। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि गुमशुदगी के मामले में युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


शादी के बाद प्रेमी संग हो गई थी फरार
युवती की शादी क्षेत्र के एख गांव में 25 अक्टूबर को हुई थी। मायके से वह ससुराल गई और वहां से करीब 12 दिन बाद प्रेमी संग फरार हो गई। उस वक्त सामने आया था कि उसका प्रेम संबंध पहले से था। शादी के दौरान उसके प्रेमी ने घर पर आकर हंगामा किया था। मामले को उस वक्त समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed