{"_id":"661adeaf907516178d062984","slug":"loot-of-rs-130-lakh-from-customer-service-center-operator-at-gunpoint-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-119972-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: असलहा के बल पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1.30 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: असलहा के बल पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1.30 लाख की लूट
Sun, 14 Apr 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
-घटना को अंजाम देकर असलहा लहराते हुए फरार हुए आरोपी, तीन बाइक से आए थे आठ बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के खेमपिपरा गांव में शनिवार सुबह 10 बजे तीन बाइक पर सवार करीब आठ बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को असलहा दिखाकर 1.30 रुपये लूट लिया। संचालक आकाश व उसके दोस्त रविशंकर पर धारदार हथियार से हमला कर अधमरा कर दिया। हमलावर लूट की घटना को अंजाम देकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूचना मिलने पर सीओ सदर आभा सिंह, प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के पिता उमेश चंद तिवारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर लूटकांड के सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि मेरा लड़का गांव में ही नितेश सहज जनसेवा केंद्र के नाम से दुकान चलाता है।
शनिवार को सुबह करीब 10 बजे बेटा आकाश तिवारी और उसका दोस्त रमाशंकर तिवारी केंद्र पर बैठे थे। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार करीब आठ हमलावर दुकान पर आए और एक लाख तीस हजार रुपये का लूट लिए। हमलावरों ने बेटे और उसके दोस्त के ऊपर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। इसके बाद असलहा लहराते हुए फरार हो गए।दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला के अनुसार, खेमपिपरा गांव में स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर संचालक से एक लाख तीस हजार रुपये की लूट का मामला प्रकाश में आया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। मामले की जांच कर सही तथ्यों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

13जेएनडी32 : नरवाना की अनाजमंडी में ही भूसे में लगाई गई आग। संवाद