फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   loot

रिश्तेदार बता कार में बैठाया, लूट लिए 15 हजार

Tue, 09 Mar 2021 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
loot
रिश्तेदार बता कार में बैठाया, लूट लिए 15 हजार
विज्ञापन

परतावल चौराहे का मामला, तमंचे के बल पर वारदात को दिया गया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के परतावल चौराहे पर कार सवार बदमाशों ने सब्जी लेने गए बुजुर्ग को रिश्तेदार बताकर गाड़ी में बैठा लिया। महराजगंज रोड पर तमंचा सटाकर जेब में रखे 15 हजार रुपया लूट लिया। पीड़ित बुजुर्ग रोते बिलखते परतावल चौकी पर पहुंचे और सारा वाकया बताया। पुलिस चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर लुटेरों का पता लगा रही है।

श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के छातिराम पांडेय टोला निवासी रामप्रित पांडेय सोमवार शाम पांच बजे परतावल चौराहे पर सब्जी लेने गए थे। वह सड़क किनारे खड़े थे कि कार सवार चार लोग आए और खुद को उनका रिश्तेदार बताते हुए कहा कि आगे चाय की दुकान पर पिताजी आपका इंतजार कर रहे हैं। उनके झांसे में आकर वह गाड़ी में बैठ गए। कुछ दूर जाने के बाद महराजगंज रोड पर बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जेब में रखा 15,000 रुपया व आधार कार्ड लूट लिया। थानाध्यक्ष विजयराज सिंह ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच करने की पुष्टि की है। वहीं सीओ सदर राजु कुमार साव ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed