{"_id":"69af3490d8277e53a80a1a35","slug":"long-queues-for-gas-consumers-upset-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-173030-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गैस के लिए लगी लंबी लाइन, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गैस के लिए लगी लंबी लाइन, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
चौक बाजार। मिठौरा क्षेत्र के करौता स्थित गैस गोदाम पर सोमवार को गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालत यह रही कि सैकड़ों लोग करीब दो सौ मीटर लंबी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों में गैस समाप्त हो जाने के कारण लोग सुबह से ही खाली सिलेंडर लेकर गोदाम पर पहुंच गए, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी गैस मिलने को लेकर अनिश्चितता बनी रही। भीड़ अधिक होने के कारण कई लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा।
सरवन, पवन प्रजापति, सुनील, अखिलेश, विशाल, पुरुषोत्तम, राजकुमार, नीरज सिंह, दिनेश प्रजापति सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि कई दिनों से गैस की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही गैस की व्यवस्था नहीं हुई तो घरों में भोजन बनाने का संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानियों से राहत मिल सके।