{"_id":"60e9e8bf8ebc3ebb4e4ec634","slug":"long-closed-term-loan-scheme-started-maharajganj-news-gkp4013798102","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय से बंद टर्म लोन योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय से बंद टर्म लोन योजना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से बंद टर्म लोन योजना शुरू
अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम लिमिटेड से ऋण
महराजगंज। अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से बंद पड़ी टर्म लोन योजना को अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम ने फिर से शुरू कर दिया है। इस योजना से जुड़ युवा छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर स्वरोजगार के लिए ऋण प्राप्त कर स्वयं को रोजगारपरक बना सकते हैं।
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम लिमिटेड ने लंबे समय से बंद पड़े टर्म लोन योजना को फिर शुरु किया है। इसके तहत मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध, पारसी व जैन धर्म के बेरोजगार युवक व युवतियों को स्वरोजगार के लिए एक लाख से 20 लाख रुपये तक उपलब्ध कराने की व्यवस्था दी गई है। उपरोक्त वर्ग के इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगा गया है, आवेदन मिलने के बाद जिला स्तरीय समिति द्वारा उनका साक्षात्कार लिया जाएगा तथा पात्रता के आधार पर योजना का लाभ दिलाया जाएगा। अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम लिमिटेड के जिला प्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्रा ने कहा कि टर्म लोन योजना को प्राप्त करने के इच्छुक युवा अपना आवेदन 31 जुलाई तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें।
सह समिति लेगी साक्षात्कार
टर्म लोन योजना का लाभ पात्रों को दिलाने के लिए आवेदकों का साक्षात्कार डीएम या सीडीओ की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। जिला प्रबंधक अल्पसंख्यक वित्त सदस्य सचिव होंगे, जबकि अन्य को सदस्य नामित किया जाएगा।
विज्ञापन
आवेदन के लिए पात्रता
आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो, आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी हो, आवेदन पत्र के साथ समस्त शैक्षिक, पता, पहचान प्रमाणपत्र की छायाप्रति व नोटरी आदि को सलंग्न करना है।