फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   lokdoun-2 road silence

लाकडाउन टू: पांचवें दिन भी गांव से लेकर शहर तक सन्नाटा

Sun, 19 Apr 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
lokdoun-2 road silence
लाकडाउन-टू: पांचवें दिन भी गांव से लेकर शहर तक सन्नाटा
विज्ञापन

महराजगंज। लॉकडाउन-टू के पांचवें दिन रविवार को जिले में गांव से लेकर शहर तक सन्नाटा पसरा मिला। सड़कें जहां सूनी पाई गई वहीं लोग घरों में समय व्यतीत करते मिले। छूट अवधि में पुलिस भ्रमणशील रहकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही अनिवार्य रूप से मास्क पहनने अथवा गमछे से मुंह ढंककर चलने के लिए जागरूक करती नजर आई।

दूसरे चरण में तीन मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। सभी से अनिवार्य रूप से मास्क अथवा गमछे का प्रयोग करने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है। अधिकांश लोग जहां इसका पालन कर रहे हैं वहीं कुछ लोग लापरवाही भी दिखा रहे हैं। रविवार को दूसरे चरण के पांचवें दिन छूट अवधि में लॉकडाउन में स्वयं, परिवार व समाज की सुरक्षा को नजरंदाज कर घूमने वालों को पुलिस ने चेतावनी देकर घर भेजा, यह भी कहा कि सुधार न दिखने पर वे कार्रवाई से गुरेज नहीं करेंगे। छूट अवधि के बाद नगर के फरेंदा, निचलौल, गोरखपुर, चौक व चिउरहां मार्ग पर पूरी तरह सन्नाटा नजर आया, इक्का-दुक्का लोग सड़क पर आते दिखे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। गांव हो या कस्बा हर जगह सड़क सूनी मिली, पुलिस व एंबुलेंस के वाहन भ्रमणशील दिखे। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि रविवार को जिले में लॉकडाउन का पालन कराने एवं उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed