फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Loading operations remain stalled for the second day, with five organizations supporting Nepali truck drivers.

Maharajganj News: दूसरे दिन भी ठप रहा लोडिंग काम, नेपाली ट्रक चालकों को पांच संगठनों ने दिया समर्थन

Tue, 28 Apr 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Loading operations remain stalled for the second day, with five organizations supporting Nepali truck drivers.
मजदूर संघ का पांच अन्य संगठनों ने भी किया समर्थन
विज्ञापन

ठोस निर्णय नहीं लेने तक भारत से नेपाल के लिए माल ढुलाई बंद रखने का लिया फैसला


सोनौली। नेपाल सीमा पर सोनौली में नेपाली ट्रक चालकों ने पुलिस और दलालों पर मारपीट का आरोप लगाकर दूसरे दिन भी लोडिंग का काम नहीं किया। चालकों ने सोनौली स्थित भारतीय ट्रांसपोर्ट गोदामों से माल लोड करने से इनकार कर दिया है। इससे सीमा पर माल परिवहन की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। सोमवार को ट्रक चालकों को पांच अन्य संगठनों का भी समर्थन मिल गया।
चालकों का आरोप है कि सोनौली पुलिस की ओर से बॉर्डर पर लाइन में लगने के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और कई बार पिटाई भी की जाती है और कुछ दलाल कटिंग के नाम पर जबरन धन उगाही करते हैं। इसको लेकर चालकों में नाराजगी है। सोमवार को दूसरे दिन सीमा से सटे बेलहिया बाईपास स्थित एक कार्यालय पर मजदूर संघ की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता लुंबिनी प्रदेश अध्यक्ष धन बहादुर गाहा ने की। इसमें माधव आचार्य, मुन्ना ठाकुर, युवराज, मदन थापा, मोहन, दीपक सहित बड़ी संख्या में ट्रक चालक शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस की कथित कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश जताते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारतीय सीमा सोनौली से किसी भी प्रकार की लोडिंग नहीं की जाएगी। चालकों ने बताया कि जब तक जाम की समस्या और नेपाली वाहनों की लाइन व्यवस्था को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक भारत से नेपाल के लिए माल ढुलाई बंद रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रांसपोर्ट संचालक भी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई संगठनों ने भी किया समर्थन

विरोध के कारण भारत-नेपाल सीमा पर माल परिवहन प्रभावित होने की आशंका है, इससे भारत और नेपाल के बीच व्यापार पर असर पड़ सकता है। सोमवार को विरोध का समर्थन करते हुए पच्छिमचाल यातायात व्यवसायी संघ, लुंबिनी ट्रक व्यवसायी संघ, नेपाल यातायात मजदूर संघ, अखिल नेपाल यातायात मजदूर संघ और ढुवानी संघ ने भी इस आंदोलन को समर्थन देकर इसे तेज करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि चालकों के पिटाई के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

वर्जन
सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी कि पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर नेपाली ट्रक चालकों ने सोनौली बॉर्डर पर लोडिंग ठप कर दिया है। जांच में पता चला कि ट्रक की कतारें नियमित तौर पर सोनौली बॉर्डर पार करते हुए नियमानुसार नेपाल में प्रवेश करती हैं। यही स्थिति दूसरी साइड से भी रहती है। कई ट्रक चालक चाहते हैं कि वह अपने क्रम को तोड़कर आगे नेपाल में प्रवेश करें जिनको पुलिस द्वारा रोका जाता है। इसी से क्षुब्ध होकर यह आरोप लगाया गया। ट्रकों का आवागमन व लोडिंग सुचारू से जारी है।
-सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed