{"_id":"67c8a8b42ca12106a70ad1e0","slug":"livestock-extension-officer-cheated-of-rs-32-lakh-in-the-name-of-land-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-144042-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन के नाम पर पशुधन प्रसार अधिकारी से 32 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन के नाम पर पशुधन प्रसार अधिकारी से 32 लाख की ठगी
Thu, 06 Mar 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के गांगी बाजार में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी से एक व्यक्ति ने जमीन बेचने के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी कर ली। इतना ही नहीं रुपये वापस मांगने पर आरोपी अब पशुधन प्रसार अधिकारी को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित पशुधन प्रसार अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांगी बाजार में पशुधन प्रसार अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। इतना ही नहीं वह गांगी बाजार में रहते भी हैं। इसी बीच 2018 में उनकी मुलाकात सुनील कुमार निवासी सिक्टौर मानीराम गोरखपुर से हुई।
सुनील ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 20 लाख रुपये खाते में और 12 लाख रुपये नकद ले लिया, लेकिन अभी तक न ही उन्हें जमीन दिया, न ही दी गई रकम वापस किया। काफी दिनों से सुनील उन्हें टरका रहा है। इतना ही नहीं पूछताछ करने पर उन्हें धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
सुनील ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 20 लाख रुपये खाते में और 12 लाख रुपये नकद ले लिया, लेकिन अभी तक न ही उन्हें जमीन दिया, न ही दी गई रकम वापस किया। काफी दिनों से सुनील उन्हें टरका रहा है। इतना ही नहीं पूछताछ करने पर उन्हें धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन