{"_id":"6669bcc48cd36ce96700f9c3","slug":"lion-club-registered-victory-over-nichlaul-maharajganj-news-c-206-1-go11002-124525-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लायन क्लब ने निचलौल पर दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लायन क्लब ने निचलौल पर दर्ज की जीत
Wed, 12 Jun 2024 08:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 12 Jun 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
महाराजगंज। नगर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में मंगलवार रात करीब आठ बजे महराजगंज प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 निचलौल और लायन क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें निचलौल ने 36 रन का स्कोर बनाया। लायंस क्लब ने 38 रन बनाकर बिना विकेट खोए जीत हासिल की।
जिले के पटेल नगर और गबड़ुआ टीम के बीच खेला गया। पटेल नगर ने आठ ओवर के मैच में कुल 70 रन बनाए। पीछा करते हुए गबड़ुआ की टीम 39 रन ही बना सकी। अगला मुकाबला एमएमआईटी और धनेवा के बीच हुआ। धनेवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन आठ ओवर में बनाए। पीछा करते हुए विपक्षी टीम 56 रन ही बना सकी।
निचलौल द्वितीय और अमरुतिया के बीच खेला गए मैच में निचलौल की टीम ने आठ ओवर 46 रन का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए अमरुतिया की टीम ने 50 रन बनाकर चार विकेट से जीत हासिल की। अंतिम मैच इफको और सिविल लाइंस के बीच खेला गया। इफको ने पहले बैटिंग करते हुए छह ओवर में 26 रन ही बनाए जिसका पीछा करते हुए सिविल लाइंस की टीम 28 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की।