फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Light rain with thunderstorm brought relief from heat

Maharajganj News: आंधी के साथ हल्की बारिश, तपिश से मिली राहत

Tue, 13 May 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 13 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Light rain with thunderstorm brought relief from heat
महराजगंज। तीन दिन से लोग गर्मी से बेहाल थे। सोमवार को भी पूरे दिन शरीर झुलसाने वाली धूप थी। शाम करीब 5.30 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों को तपिश से थोड़ी राहत मिली। मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को भी हल्की बारिश व आंधी के बीच ओलावृष्टि की संभावना जताई है। 16 मई से लगातार तीन दिन हल्की बारिश व तेज हवा की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार से जिले का मौसम तल्ख बना हुआ था। अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच गया था। बढ़े तापमान के बाद भी हवा शांत रहने से हीटवेव की स्थिति नहीं थी। शनिवार और रविवार को बादलों की आवाजाही ने अधिकतम तापमान तो 39 डिग्री सेंटीग्रेड रखा, लेकिन तेज धूप के बीच हवा की तीव्रता ने हीटवेव का प्रभाव दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दो दिन स्थिति इस कदर हो गई थी कि सुबह 11 बजे से देर शाम तक लोग लू के थपेड़ों को झेलने के लिए लोग विवश थे। हीटवेव से दिन के समय सड़क पर यात्रा मुश्किल बनी हुई थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा होने के कारण हीटवेव का प्रभाव तो रहा, लेकिन पिछले दिनों की अपेक्षा कम रहा। शाम पांच बजे के आसपास पिछले दो दिन से आवाजाही कर रहे बादलों का झुंड इकट्ठा हुआ तो हवा की रफ्तार तेज हुई और शाम छह बजे के लगभग हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। न्यूनतम तापमान 28 से दो डिग्री घटकर 26 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed