{"_id":"6a99dd17bb57f22163030ca7","slug":"light-rain-in-the-evening-rain-likely-over-the-next-two-days-as-well-maharajganj-news-c-206-1-go11002-184504-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शाम को हुई हल्की बारिश, अगले दो दिन भी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शाम को हुई हल्की बारिश, अगले दो दिन भी बारिश के आसार
विज्ञापन
30 डिग्री अधिकतम तो 27 रहा न्यूनतम तापमान
महराजगंज। बृहस्पतिवार को मौसम के दो रूप एक साथ देखे गए। दोपहर तक कड़ी धूप रही और दोपहर बाद छाए बादलों से शाम के समय हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन तक हल्की बारिश होने की संभावना है।
सितंबर के पहले सप्ताह में मौसम के मिजाज में तेज परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह धूप खिली तो दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई। दोपहर तक धूप ने उमस भरी गर्मी का एहसास कराया। इसके बाद छाए बादलों व हल्की हवा के बीच लगभग एक घंटे हल्की बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मयस्सर हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक हल्की बारिश की संभावना से तापमान स्थिर रहेगा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन सुदृढ़ मौसमी अवदाब के कारण मानसून द्रोणी हो चुका है। अगले दो दिन पूर्वी यूपी में हल्की बारिश की संभावना है। तापमान स्थिर रहेगा।