फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Light bonfires at designated places and provide all facilities in night shelters.

Maharajganj News: निर्धारित स्थानों पर जलवाएं अलाव रैन बसेरों में रखें सभी सुविधाएं

Tue, 23 Dec 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Light bonfires at designated places and provide all facilities in night shelters.
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सर्दियों के दृष्टिगत आवश्यक इंतजामों, डूडा एवं नगर निकायों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हुई। शीतलहर से जनसामान्य को सुरक्षित रखने, रैन बसेरों की व्यवस्थाओं, अलाव जलाने, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी समस्त उपजिलाधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व से निर्धारित सभी प्वाइंट्स पर नियमित रूप से अलाव जलवाना सुनिश्चित करें। साथ ही अस्पतालों, रैन बसेरों एवं गो-आश्रय स्थलों में अलाव, कंबल, ठंड से बचाव के अन्य सभी आवश्यक उपाय समय से उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण खुले में सोने को विवश न रहे, इसे शीर्ष प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण की व्यवस्था प्रभावी रूप से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed