फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Life started getting back on track in Sohgibarwa

Maharajganj News: सोहगीबरवा में पटरी पर लौटने लगी जिंदगी

Tue, 09 Jul 2024 08:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Jul 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
Life started getting back on track in Sohgibarwa
निचलौल। नेपाल के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बीते दिन हुई मूसलधार बारिश के चलते नारायणी (गंडक) नदी उफना गई थी। इसके चलते निचलौल ब्लॉक के टापू कहा जाने वाले सोहगीबरवा, भोतहा और शिकारपुर गांव में बाढ़ का पानी भर गया था। बाढ़ का पानी नीचे उतरा तो तबाही का निशान साफ साफ दिखने लगा। मंगलवार को लोग अपने कामकाज पर लौटने लगे हैं। वहीं दरवाजों पर बच्चों की झुंड उछल कूद मचाने लगे हैं।
विज्ञापन


सोहगीबरवा गांव में दुकान पर बैठे सुरेंद्र मुसहर, बिरजू मुसहर, दीपक, लालू यादव आदि लोगों ने कहा की बहुत कम समय में नदी का जलस्तर कम होने से राहत मिली है। नदी का जलस्तर कम होते ही गांव से पानी भी नीचे उतर गया है। लोग बाढ़ की चपेट आए सामान को सुखाने के साथ ही दुकान सजाने लगे हैं। इतना ही नहीं दरवाजों पर बच्चों का झुंड उछल कूद भी मचाने लगा है।
विज्ञापन

ऐसे में अब उन लोगों का जीवन फिर पटरी पर आने लगा है। अभी कुछ फसलें पानी में डूबी हैं। जिले के आला अधिकारी बाढ़ के दौरान यहां पर आए थे। उन्होंने तत्काल इलाज की व्यवस्था कराते हुए नुकसान की मुआवजा को जल्द दिलाने की भी बता कही। इन लोगों ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति आला अधिकारियों की तत्परता की खूब सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने कहा की बाढ़ में जिन लोगों का नुकसान हुआ है। उनको आपदा के तहत जल्द ही मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed