फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lieutenant General Sanjeev Chauhan, who returned from a visit to Nepal, had come to join from New Delhi.

लेफ्टिनेंट जनरल की वापसी: नेपाल दौरे के बाद लौटे लेफ्टिनेंट जनरल, द्विपक्षीय समन्वय पर चर्चा में हुए शामिल

Sun, 07 Jun 2026 01:02 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Sun, 07 Jun 2026 01:02 PM IST
सार

 लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चौहान नेपाल के आधिकारिक दौरे पर गए थे। अपने यात्रा के दौरान उन्होंने नेपाल के वरिष्ठ सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर द्विपक्षीय समन्वय, सुरक्षा सहयोग और आपसी सौहार्द को मजबूत बनाने पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने नेपाल में रह रहे भूतपूर्व भारतीय सैनिकों से भेंट कर उनके साथ विचार-विमर्श भी किया तथा विभिन्न शासकीय एवं आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

विज्ञापन
Lieutenant General Sanjeev Chauhan, who returned from a visit to Nepal, had come to join from New Delhi.
लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चौहान का बॉर्डर पर SSB ने स्वागत किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल के आधिकारिक दौरे से लौट रहे भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चौहान का रविवार को भारत नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग 10 बजे लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चौहान अपने साथ आए अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नेपाल से व्यापार एवं पारगमन मार्ग सोनौली के माध्यम से भारत पहुंचे। सीमा के नो-मैन्स लैंड पर 22वीं वाहिनी एसएसबी के समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने उनका विधिवत स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान आवश्यक औपचारिकताओं का भी निर्वहन किया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चौहान नेपाल के आधिकारिक दौरे पर गए थे। अपने यात्रा के दौरान उन्होंने नेपाल के वरिष्ठ सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर द्विपक्षीय समन्वय, सुरक्षा सहयोग और आपसी सौहार्द को मजबूत बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने नेपाल में रह रहे भूतपूर्व भारतीय सैनिकों से भेंट कर उनके साथ विचार-विमर्श भी किया तथा विभिन्न शासकीय एवं आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
आधिकारिक कार्यक्रमों के समापन के बाद वह सोनौली सीमा के रास्ते भारत लौटे और वहां से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed