दावेदारों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार (महराजगंज)। प्रशासन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कोठीभार थाना परिसर में नगर पंचायत सिसवां के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इसमें अधिकारियों ने प्रत्याशियों को आगाह किया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। आचार संहिता का उल्लंघन होने पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सकती है।
बैठक में अध्यक्ष व सदस्य पद के प्रत्याशियों को एसडीएम निचलौल और सीओ ने आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान एसडीएम निचलौल देवेश गुप्ता ने कहा कि सभी लोग आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें। जो भी इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएेगी। किसी भी मतदाता को प्रलोभन या दबाव बनाकर वोट लेने की कोशिश न करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी या गैर सरकारी दीवालों पर पोस्टर या बैनर न चस्पा कराएं। सीओ निचलौल रणविजय सिंह ने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित समय सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही लाउड स्पीकर का उपयोग प्रचार मंे करने के लिए कहा। चेतावन दी कि बगैर अनुमति वाले प्रचार वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। इसलिए प्रचार में प्रयुक्त होने से पहले वाहनों के प्रयोग के लिए प्रशासन से अनुमति अवश्य लें। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी राजप्रकाश सिंह, अशोक कुमार जायसवाल, प्रमोद शर्मा, उत्तम जायसवाल, राजेंद्र शर्मा, रामेश्वर जायसवाल, धर्मेंद्र शुक्ला, उमेश शर्मा, दिनेश यादव, धीरेंद्र पांडेय, मनीष शर्मा, श्रवण सोनी, हासिम अंसारी आदि मौजूद थे।