{"_id":"68d5aea75b6dc19b9503ddd4","slug":"leopard-terror-grips-villagers-forest-guards-patrol-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-160489-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, गश्त कर रहे वनकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, गश्त कर रहे वनकर्मी
सार
नौतनवा के लक्ष्मीपुर और उत्तरी चौक रेंज के जंगल किनारे बसे गांवों में तेंदुए के हमलों से दहशत का माहौल है। तेंदुआ कई बार इंसानों और पालतू पशुओं पर हमला कर चुका है। ग्रामीणों में भय और असुरक्षा व्याप्त है।
विज्ञापन
विस्तार
नौतनवा। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज और उत्तरी चौक रेंज के जंगलों के किनारे बसे गांवों में तेंदुए का आतंक बना रहता है। तेंदुआ कहीं न कहीं दिख जाता है। वह कभी जानवरों पर हमला कर अपना निवाला बनाता है तो कभी लोगों पर हमला कर घायल कर देता है। इससे जंगल के किनारे बसे ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत बनीं रहती है।
लक्ष्मीपुर रेंज के जंगल के किनारे बसे गांव काशीराम महादेवा में बुधवार को गोशाला में बंधी भैंस के बच्चे को तेंदुए ने दबोच कर मार डाला इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों में भय है कि तेंदुआ कहीं दुबारा गांव में आकर किसी पर हमला न कर दे। हालांकि की वनकर्मी जंगल में गश्त करते रहते हैं इसके बाद भी शिकार की तलाश में निकला तेंदुआ गांव में आ जा रहा है।
वर्ष 2025 में नजर डालें तो बीते जून में लक्ष्मीपुर रेंज के अचलगढ़ बीट के जंगल में तेंदुआ ने हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया था। 29 जून को कोट कम्हरिया गांव के पटखौली टोला निवासी सिताबी देवी को जंगल के किनारे बकरी चराने के दौरान तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया था। उसके कुछ देर बाद जंगल के रास्ते घर लौट रहे मनिक तालाब टोला चन्नी निवासी पूर्णवासी पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। 21 मई को जंगल गुलरिहा निवासी संध्या चौहान को जंगल के किनारे बकरी चराते समय झाड़ी में छुपा तेंदुए ने घायल कर दिया था।
विज्ञापन
इसी तरह उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे बसे गांवों में भी तेंदुआ का आतंक जारी रहता है। अभी हाल ही में बीते 19 सितंबर को उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के किनारे सेमरहवा गांव के अखिलेश यादव के भैंस पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया था। 25 मार्च को चकदह गांव के जगदीश राजभर की बकरी को तेंदुआ दबोच ले गया था।
चकदह गांव के शाहपुर टोले के पूरब जंगल के किनारे कुटी में रह रहे साधू शिव पूजन यादव को बीते सात अप्रैल को तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया था। उनका इलाज चल रहा है। विगत नौ अप्रैल को तेंदुआ का पता लगाने कुटी में घुसे वनकर्मी वाचर मनोज कुमार यादव पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। 18 अप्रैल की दोपहर कुटी में रहने गए साधू शिव प्रसाद यादव को तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। इनकी गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में रविवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। 19 अप्रैल को दोपहर लगभग एक बजे सेमरहवा गांव के बरतानी टोले पर सुबास उर्फ खदेरू के झोपड़ी में बैठा तेंदुए ने सुबास की 10 वर्षीया बेटी सुन्दरी को घायल कर दिया था। सोमवार को लगभग ढाई बजे शादी समारोह में जा रहे सेमरहवा गांव के बरतानी टोला निवासी सुनील राजभर 32 वर्ष को रोहिन नदी के दोमुहान घाट पर नदी पार करते समय तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया।
वनकर्मी गांव में गश्त कर रहे हैं। मौके पर जाकर जांच पड़ताल किया गया है लेकिन तेंदुए कोई पदचिह्न नहीं मिले हैं।
वेद प्रकाश शर्मा, रेंजर लक्ष्मीपुर