फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   leopard show third day

Maharajganj News: तीसरे दिन नहीं दिखा तेंदुआ, खेत में काम करने पहुंचे किसान

Sat, 17 Dec 2022 08:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2022 08:20 AM IST
विज्ञापन
leopard show third day
रामनगर गांव में तेंदुआ निकलने के बाद पुलिया पर बैठे फारेस्टर जितेंद्र कुमार गौड़, वनकर्मी तथा अन? - फोटो : MAHARAJGANJ
तीसरे दिन नहीं दिखा तेंदुआ, खेत में काम करने पहुंचे किसान
विज्ञापन

वन विभाग ने जंगल की ओर चले जाने का जताया है अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के जंगल किनारे बसे गांव रामनगर में शुक्रवार को तीसरे दिन तेंदुए की कोई गतिविधि नहीं दिखी। वन विभाग का अनुमान है कि तेंदुआ जंगल की ओर लौट गया है। इससे गांव के लोगों को राहत महसूस हुई है। अब वे खेत में काम करने के साथ ही अन्य जरूरी काम निपटाने के लिए घर से बाहर निकलने लगे हैं।
नौतनवां थाना क्षेत्र के रामनगर के मरचहवा टोला के पूरब सिवान में बुधवार दोपहर तेंदुए ने खेत में काम कर रहे छह लोगों को घायल कर दिया था। इसके बाद तेंदुआ डूडी नाले में छिप गया। फिर बुधवार की रात तेंदुआ पड़ोस के टोले पुरैनिया में देखा गया, लेकिन बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को दिन में तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में नहीं देखा गया।
विज्ञापन

गांव के जितेंद्र प्रसाद सहानी, अभिमन्यु सहानी, गुड्डू खान, सूरज दूबे, राजाराम, गौतम सहानी, शंकर, सुरेंद्र ने कहा कि रात में तेंदुए के आने का डर सताता रहा। रेंजर रामबरन यादव ने बताया कि तेंदुआ रात में जंगल की तरफ निकल गया होगा। उसके आबादी वाले क्षेत्र में होने की कोई सूचना नहीं मिली है। वन कर्मी गांव और आसपास के क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed