फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard seen even at night, couldn't sleep due to fear

Maharajganj News: रात में भी दिखा तेंदुआ, दहशत में नहीं आई नींद

Tue, 09 Apr 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen even at night, couldn't sleep due to fear
नौतनवा। चकदह गांव में रविवार को सुबह तेंदुए ने कुटी में सब्जी काट रहे साधू पर हमला कर घायल कर दिया था। उसके बाद जंगल में चला गया था। रात में करीब 11 बजे तेंदुआ चकदह गांव के घारोही टोले के तरफ गेहूं के खेत में दिखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह जंगल में चला गया।
विज्ञापन

चकदह गांव के घरोही टोले के पोखरे के पास रात जगा कर रहे ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया लेकिन वह भाग नहीं रहा था। ग्रामीणों ने आग जलाकर शोर मचाया तब जाकर वह जंगल की तरफ गया। तेंदुआ का गांव की तरफ रुख करने से ग्रामीणों में दहशत है। लोग गांव से बाहर निकलने में डर रहे हैं। ग्रामीण शिवनाथ प्रसाद, बंदेश्वर सिंह, छैलू राम, राम ललित, दीपचंद, चंद्रकेश, जंग बहादुर, रामजी, योगेंद्र सिंह, जनार्दन आदि ने बताया कि साधू पर हमला करने के बाद रात में दोबारा दिखने पर नींद नहीं आई। पशुओं को जंगल के तरफ ले जाने में भय लग रहा। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि रात में घरोही टोले के पास तेंदुआ दिखा था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह जंगल में चला गया। वनकर्मियों द्वारा गश्त की जा रही है। ग्रामीणों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed