फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard released in Madhavalia range after treatment

Maharajganj News: इलाज के बाद मधवलिया रेंज में छोड़ा गया तेंदुआ

Sat, 25 Jan 2025 08:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 25 Jan 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
Leopard released in Madhavalia range after treatment
निचलौल। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज और रामकोला के बीच स्थित एक गांव के पास से 22 जनवरी को एक तेदुएं को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया था। उसके बाद तेंदुए को शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) गोरखपुर ले जाया गया। जहां पर तेदुएं का इलाज करने के बाद सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत मधवलिया वन रेंज के सिगरहना ताल के पास छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग के मुताबिक चिड़ियाघर के डॉक्टरों के नेतृत्व में रेस्क्यू तेंदुए का इलाज चल रहा था। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया गया। मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुशीनगर में रेस्क्यू तेंदुए को शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) गोरखपुर ले जाया गया था। जहां पर पता चला कि तेंदुए के कुछ हिस्से में चोटें आई थीं। जहां पर डॉक्टरों की लगातार निगरानी में तेदुएं का इलाज चला।
विज्ञापन

उसके बाद तेंदुए को पानी पिलाया गया। इस दौरान तेदुएं को पानी पीने के बाद यह अंदाजा हो गया कि वह काफी हद तक ठीक है। इसके बाद भी टीम की ओर से लगातार उसकी निगरानी की जा रही थी। तेंदुए को पूरी तरह से स्वस्थ्य होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए को सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया वन रेंज के सिगरहना ताल के पास छोड़ दिया गया। इस दौरान विभागीय टीम के साथ ही अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed