फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard devoured a dog in a border village

Maharajganj News: सीमावर्ती गांव में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला

Mon, 24 Mar 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Leopard devoured a dog in a border village
निचलौल। नेपाल बाॅर्डर से सटे एक गांव में रविवार को तेंदुए ने एक कुत्ते को निवाला बना लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत सुस्ता गांव पालिका बनकटी निवासी प्रभुनाथ यादव, शिवनाथ यादव, दीनानाथ यादव आदि लोगों ने बताया कि उनका गांव भारत नेपाल बार्डर से सटा है। रविवार की दोपहर अचानक सिवान से एक तेंदुआ शिकार के लिए आबादी के बीच आ पहुंचा। जहां पर गांव निवासी किशन के घर के पीछे स्थित देवी माता स्थान पर बैठे एक कुत्ते का शिकार कर लिया।
लोगों की नजर तेंदुए पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। उसके बाद लोग गोलबंद होकर लाठी-डंडों के साथ चीख पुकार मचाने लगे। उसके बाद तेंदुआ कुत्ते का शव छोड़कर सीवान की ओर भाग निकला। तेंदुए की इस हरकत से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

लोगों ने आगे कहा कि गांव के दक्षिण बाॅर्डर से सटे भारतीय क्षेत्र के गांव कनमिसवा में भी तेंदुआ बीते शनिवार को हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया था। ऐसे में नेपाल और भारत के सीमावर्ती गांवों में तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के साथ ही तेंदुए की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed