फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard arrived with cubs among the population, created panic

Maharajganj News: आबादी के बीच शावकों के साथ पहुंचा तेंदुआ, हड़कंप

Fri, 23 Aug 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 23 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Leopard arrived with cubs among the population, created panic
रायपुर गांव में दिखा तेंदुआ।
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन क्षेत्र के रायपुर गांव में बृहस्पतिवार को शावकों के साथ पहुंचे तेंदुए से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का शोर सुनर तेंदुआ गन्ने के खेत में जाकर छुप गया।
विज्ञापन


आबादी के बीच शावकों के साथ तेंदुए की आने से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


रायपुर गांव निवासी राजकुमार, अनिल, कुलदीप, विनोद आदि ने बताया की रायपुर गांव के बड़ा और छोटा टोला के बीच से होकर सिसवा मार्ग गुजरती है। गांव निचलौल वन रेंज के जंगलों से सटा हुआ है। इतना ही नहीं गांव के इर्द गिर्द गन्ने की फसल भी लगी है। ऐसे में एक तेंदुआ शावकों के साथ शिकार की तलाश में दो दिनों से टोले के बीच पहुंच एक आम के पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। जिस पर अचानक नजर पड़ी तो लोग शोर शराबा करने लगे। फिर तेंदुआ शावकों के साथ बगल स्थित गन्ने की खेत में जाकर छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ बीते बुधवार को भी शावकों के साथ शिकार की तलाश में आम के पेड़ के नीचे आकर बैठा था।

वहीं निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा की ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची थी, लेकिन तब तक तेंदुआ भाग चुका था। ऐसे में ग्रामीणों को वन्यजीवो से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed