फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lekhpal suspended in fake inheritance case

फर्जी वरासत के मामले में लेखपाल निलंबित

Wed, 02 Jun 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended in fake inheritance case
फर्जी वरासत के मामले में लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

महराजगंज/नौतनवां। कस्बे के इंदिरानगर वार्ड स्थित इंद्र प्रसाद की 15 डिस्मिल भूमि का लेखपाल और कानूनगो की मिलीभगत से एक व्यक्ति के पक्ष में हुए वरासत के मामले में अधिकारियों की लापरवाही की पोल खुल गई है। फर्जीवाड़ा प्रकाश में आने के बाद एसडीएम प्रमोद कुमार ने हल्का लेखपाल ध्रुव नारायण तिवारी को निलंबित कर दिया है। कानूनगो शिवराज गुप्ता से स्पष्टीकरण तलब कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। इस कार्रवाई से तहसील में हड़कंप का माहौल है।
नौतनवां तहसील के अधिवक्ता रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि तहसील के एक कानूनगो व लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर फर्जी दस्तावेज के सहारे निरंजन जायसवाल ने दूसरे की भूमि को अपने पक्ष में वरासत करा लिया। इसकी शिकायत की गई थी। एसडीएम ने दोनों पक्षों को तलब किया तो उनकी पूछताछ में राज खुलते गए। एक-एक कर इसमें शामिल कई लोगों की लापरवाही सामने आई। एसडीएम प्रमोद कुमार का कहना है कि मामले में निरंजन जायसवाल को लाभ पहुंचाने के आरोप में हल्का लेखपाल ध्रुव नारायण तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। कानूनगो शिवराज गुप्ता से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जल्द ही कानूनगो के निलंबन की संस्तुति डीएम से की जाएगी। जांच अधिकारी तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दस्तावेज की गहनता से मुआयना कर संबंधित दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही आवश्यक उचित कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवार रजिस्टर नकल की होगी जांच
नौतनवां कस्बे के इंदिरा नगर वार्ड स्थित 15 डिस्मिल भूमि को फर्जी दस्तावेज के आधार पर वरासत कराने के लिए इसमें लगे परिवार रजिस्टर नकल की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि परिवार रजिस्टर नकल निर्गत कराने के लिए पक्षकार निरंजन जायसवाल की ओर से नगर पालिका में लगाए गए दस्तावेज की बिना जांच किए किस आधार पर परिवार रजिस्टर नकल वहां के कर्मचारियों द्वारा निर्गत किया गया है, इसकी जांच कराई जाएगी। इसमें दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed