फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ledwa-Mahuwa Ghat-Pipri link road will be repaired soon.

Maharajganj News: लेदवा-महुअवा घाट-पिपरी संपर्क मार्ग की मरम्मत जल्द

Thu, 11 Dec 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ledwa-Mahuwa Ghat-Pipri link road will be repaired soon.
महराजगंज। लेदवा से महुअवा घाट होते हुए पिपरी तक जाने वाले संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य अब जल्द शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से आवश्यक सभी प्रकिया पूरी कर ली गई हैं और प्रस्तावित काम के लिए कुल 13 लाख रुपये का बजट है। दो सप्ताह के अंदर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में इस सड़क से बेला, पिपरी, सौरहा, दौलतपुर, आलमचक चनरहिया, गंगाजोत आदि गांवों के लोगों का आवाजाही होती है। सड़क के दोनों ओर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मुकेश राव बताते हैं कि यह सड़क पहले काफी ठीक थी लेकिन अब हर जगह गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देते हैं। इस रास्ते पर दोपहिया वाहन चलाना तो बेहद मुश्किल हो गया है। विकास कुमार का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आग्रह के बाद विभाग ने इस मार्ग को विशेष मरम्मत सूची में शामिल किया है। लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता एडीशन सिंह ने बताया कि इस सड़क के मरम्मत कार्य के लिए विभाग की ओर से टेंडर जारी हो चुका है। सड़क मरम्मत का काम जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed