फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   lawyers protested

डीएम दफ्तर पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Sat, 21 May 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
lawyers protested
तहसीलदार को ज्ञापन देते फरेंदा के अधिवक्ता - फोटो : MAHARAJGANJ
डीएम दफ्तर पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

विशेष सचिव उत्तर प्रदेश पर अधिवक्ताओं के अपमान का आरोप
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर से प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान के विरुद्ध विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन की ओर से पत्र जारी किया गया है। पत्र में अधिवक्ताओं के अराजकतापूर्ण कृत्यों पर संज्ञान लेने का जिक्र है। इससे अधिवक्ता आक्रोशित हैं। कहा कि अधिवक्ताओं के लिए ऐसी भाषा लिखना किसी भी सूरत में उचित नहीं है।
संगठन के अध्यक्ष अवनीश नारायण त्रिपाठी ने कहा कि विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र से सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन और अन्य सभी अधिवक्ता काफी दुखी और आक्रोशित हैं। अधिवक्ताओं की ओर से कभी ऐसा कृत्य नहीं किया गया है, जो अराजकता की श्रेणी में आता है। इसके विरोधस्वरूप अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए जारी निर्देश की निंदा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरीके का पत्र न जारी किया जाए। इस मौके पर महामंत्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, हरिहर मिश्र, मनोज, घनश्याम, दिनेश, करुणाकर, जितेंद्र, अरविंद कुमार, अभिषेक सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
तहसीलदार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
फरेंदा। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के अध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव व मंत्री हरिओम श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार रामानुज त्रिपाठी को सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल की ओर से अधिवक्ताओं को अराजक तत्व कहना अधिवक्ताओं का अपमान हैं। इन्होंने विशेष सचिव अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता देवता पांडेय, जेपी त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडेय, रामसहाय गुप्त, स्कंद श्रीवास्तव, शैलेंन्द्र श्रीवास्तव, अरविंद कुमार मिश्र, सतेंद्र सिंह, सुधाकर पांडेय, मो. हई, मनोज कुमार मिश्र, सनत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed