फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lawyers express anger over the lathicharge in Lucknow

Maharajganj News: लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के खिलाफ अधिवक्ताओं में आक्रोश

Tue, 19 May 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lawyers express anger over the lathicharge in Lucknow
पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे, सीएम को संबोधित पत्र तहसीलदार को सौंपा
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर रणनीति तैयार कर निर्णायक आंदोलन को बाध्य होगा संघ : राजेश
नौतनवा। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ने लगा है। नौतनवा के अधिवक्ताओं में भी इसको लेकर उबाल देखने को मिल रहा है। सोमवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसील के अधिवक्ता विरोध में उतर आए।
पूरे तहसील में भ्रमण करते हुए अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र तहसीलदार कर्ण सिंह को सौंपकर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ताओं के प्रति पुलिस का यह हिंसक व्यवहार निंदनीय है। इसे बार एसोसिएशन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, नागेंद्र शुक्ला, मनोज मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष साधु शरण मिश्र, प्रभाकर पांडेय, राजन कुमार सिंह, दीपेंद्र प्रजापति, अनिल कुमार शर्मा, शत्रुध्न यादव, वेद प्रकाश शुक्ला, लक्ष्मण पासवान, अर्जुन कुमार, शिवसागर मिश्रा, वीरेंद्र पांडेय, अनिल कुमार, राम अजोर यादव, हरिशंकर लाल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों पर लाठी चार्ज को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
फरेंदा। सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के पदाधिकारियों सहित सभी अधिवक्ताओं पर पुलिस प्रशासन ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में सोमवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के पदाधिकारियों ने एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम को ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन की एक बैठक भी आयोजित हुई जिसमें तीन प्रस्ताव पारित किए गए। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के दोषी थाना प्रभारी व अज्ञात दरोगा व पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मंत्री अजीत मणि ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्यायपालिका का अभिन्न अंग है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, दशरथ चौरसिया, सचिन त्रिपाठी,शशांक त्रिपाठी, संजय यादव, ओकारनाथ मौर्या, सुनील मणि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed