{"_id":"62f00501ed927a3d012aef72","slug":"last-monday-of-sawan-today-devotees-will-gather-in-shiva-temples-maharajganj-news-gkp44640336","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News : सावन का अंतिम सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News : सावन का अंतिम सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु
Mon, 08 Aug 2022 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 04:49 AM IST
सार
Gorakhpur News : श्रद्धालु विशेष रूप से पूजा करेंगे। शिव मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हुए हैं। सर्वाधिक भीड़ ईटहिया शिव मंदिर में होगी। इसके अलावा अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालु विशेष रूप से पूजा करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इटहिया शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए कतार में खड़े लोग।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
विस्तार
सावन का अंतिम सोमवार आज है। श्रद्धालु विशेष रूप से पूजा करेंगे। शिव मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हुए हैं। सर्वाधिक भीड़ ईटहिया शिव मंदिर में होगी। इसके अलावा अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालु विशेष रूप से पूजा करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
शहर में सिचाई कालोनी शिव मंदिर पर श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। कटहरा, बड़हरा, बउरहवा बाबा शिव मंदिर में सोमवार को जल चढ़ाने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचेंगे। निचलौल क्षेत्र के ईटहिया शिव मंदिर पर अधिक संख्या श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। नेपाल के त्रिवेणी धाम से जल लेकर श्रद्धालु जल लेकर ईटहिया पहुंचेंगे। निचलौल क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
आस्था का प्रतीक है प्राचीन शिव मंदिर
फरेंदा क्षेत्र के लेजार महदेवा का प्राचीन शिव मंदिर लोगों के लिए आस्था का प्रतीक है। जहां प्रत्येक सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ती है। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मनौती पूरा होती है। सावन माह में दूर दराज से जलाभिषेक करने पहुंचते है। फरेंदा क्षेत्र के लेजार महदेवा का प्रसिद्ध मंदिर का विशाल शिवलिंग लोगों के आस्था का केंद्र है। जहां लोग जलाभिषेक करने पहुंच कर मनौती मांगते हैं।
विज्ञापन
कथा के अनुसार क्षेत्र के किसान जब कभी भी सूखे की मार झेलते हैं तो बउरहवा बाबा मंदिर को जल से भरते हैं तब बारिश जरूर होती है। सावन में भोर से ही श्रद्धालुओं की कतार जल चढ़ाने के लिए लग जाती है। गांव के पूर्व प्रधान विनोद चौधरी ने मंदिर की भव्य रूप दिया। मंदिर का जीर्णोद्धार कराया।