{"_id":"6643e018b66af664e704dd74","slug":"large-quantity-of-drugs-recovered-in-nepal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122444-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल में अधिक मात्रा में नशीली दवा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल में अधिक मात्रा में नशीली दवा बरामद
Wed, 15 May 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 15 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
भैरहवा। भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीली दवाओं का कारोबार भारी पैमाने पर हो रहा है। भारतीय सीमा क्षेत्र में सीमा से सटे सैकड़ों ऐसी दुकाने हैं जो बिना लाइसेंस के दवा बेच रहे हैं। इन पर कोई जिम्मेदार अधिकारी अंकुश लगाने वाला नहीं है। नेपाल के बेलहिया पुलिस को सूचना मिली कि बेलहिया में नशीली दवा लाकर घर में इकट्ठा किया गया है। बेलहिया में एक घर पर छापा डालकर अधिक मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। डीएसपी मनोहर प्रसाद भट्ट का कहना है कि सूचना के आधार पर छापा डालकर नशीली दवाओं के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन