फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Laptops under Chief Minister's Child Service Scheme, 15 received baby kits

Maharajganj News: 50 बच्चों को लैपटॉप, दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण

Mon, 12 Oct 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Laptops under Chief Minister's Child Service Scheme, 15 received baby kits
महराजगंज। नवीन मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बीच सहायता सामग्री वितरित की गई। मुख्य अतिथि आयुष एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने 50 बच्चों को लैपटॉप, 15 लाभार्थियों को बेबी किट और दिव्यांगजनों को बैटरी चालित साइकिल व ट्राईसाइकिल प्रदान की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य गरीबों, वंचितों, पिछड़ों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना है। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ समय से पात्र लोगों तक पहुंचने पर जोर दिया।
विज्ञापन


शिक्षा से लेकर स्वरोजगार तक मिली सहायता
जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत माता-पिता की असामयिक मृत्यु से प्रभावित 50 बच्चों को लैपटॉप दिए गए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्म उत्सव पर 15 लाभार्थियों को बेबी किट वितरित की गई। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने 14 लाभार्थियों को बैटरी चालित साइकिल और 20 को ट्राईसाइकिल प्रदान कीं। वहीं, जिला उद्योग केंद्र की ओर से छह लाभार्थियों को टूल किट और उद्योग स्थापना के लिए ऋण स्वीकृति संबंधी सहायता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया, पीडी रामदरश चौधरी, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी दिव्यांगजन अधिकारी अभय पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed