{"_id":"5734d8264f1c1b7a6591a1fa","slug":"laptop-distributed","type":"story","status":"publish","title_hn":"198 मेधावियों को मिले लैपटाॅप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
198 मेधावियों को मिले लैपटाॅप
maharajganj
Updated Fri, 13 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
लैपटाप बांटे गए--
- फोटो : अमर उजाला
गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को वर्ष 2014 के 198 मेधावी छात्र -छात्राओं को लैपटाप वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि वर्तमान युग सूचना क्रांति का युग है। इसलिए वर्तमान सरकार मेधावी छात्रों को लैपटाप देकर और भी अधिक पढ़ाई के क्षेत्र में मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि आज के युग में हर वस्तु आवश्यक होती है मगर उसे जब दुरुपयोग होना शुरू हो जाता है तो वह वस्तु बेकार व खराब की श्रेणी में आने लगती है।
इसके अलावा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनोपयोगी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि सदर एसडीएम रणविजय सिंह ने कहा कि समय की सोच व इच्छा के अनुरूप सरकार के द्वारा यह लैपटाप दिया जा रहा है जिसका समुचित उपयोग आप अपने तकनीकी कौशल के विकास में करेंगे। निश्चित ही इससे प्रदेश सरकार की मंशा पूरी होगी।
विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य केसी भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मेधावी छात्रों को लैपटाप देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुनहरा अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि छात्र इस लैपटाप का सही उपयोग करें तो बहुत सारी जानकारियां घर बैठे मिल सकती हैं। आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद राम ने कहा कि मेधावियों को समय के अनुसार बदलना होगा। आज का युग इलेक्ट्रानिक युग है इसलिए वर्तमान सरकार लैपटाप वितरण कर रही है।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाध्यापक कामाख्या प्रसाद जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2014 में 245 लैपटाप वितरण होने थे जिसमें सदर तहसील के 14 इंटर कालेज के छात्र छात्राएं सम्मलित हुए थे। इसमें 47 छात्र -छात्राएं अनुपस्थित रहे जबकि 198 लैपटाप मेधावी छात्र- छात्राओं में वितरण हो सका। संचालन अमरेंद्र शर्मा ने किया।
अखिलेश्वर राव, दीपचंद त्रिपाठी, राजेश कुमार शर्मा, सदानंद वरिष्ठ लिपिक, हीरालाल जायसवाल, विंद्रेश प्रसाद, विनोद राव, यशवंत वर्मा, सत्यप्रकाश, इंदर सिंह, विजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।