फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Landslide hits Muglin-Narayangarh road, traffic disrupted

Maharajganj News: मुगलिन-नारायणगढ़ मार्ग पर फिर भूस्खलन, आवागमन अवरुद्ध

Fri, 07 Nov 2025 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Landslide hits Muglin-Narayangarh road, traffic disrupted
सोनौली। नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग खंड पर जलवीरे के पास बृहस्पतिवार की दोपहर फिर से भूस्खलन के बाद यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। काठमांडू से पोखरा आने-जाने वाले वाहन चल रहे हैं, लेकिन चितवन की ओर जाने वाला यातायात मलबा हटने के बाद ही बहाल होगा।
विज्ञापन

बताया गया है कि नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग खंड पर जलवीरे के पास भूस्खलन के बाद यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। सुबह से उसी जगह पर छोटे-छोटे भूस्खलन हो रहे हैं, जहां कुछ दिन पहले भूस्खलन हुआ था। सुबह मलबा हटाकर रास्ता साफ कर दिया गया था। बावजूद इसके भूस्खलन जारी रहने से यातायात फिर से रोक दिया गया है। सड़क विभाग भरतपुर के अनुसार, काठमांडू से पोखरा आने-जाने वाले वाहन चल रहे हैं, लेकिन चितवन आने-जाने वाले वाहन मलबा हटने के बाद ही चल पाएंगे। कार्यालय ने बताया है कि मलबा हटाने का काम फिर से शुरू होगा। डीएसपी मधु नेपाल ने बताया कि मलबा हटाने का कार्य चल रहा है। जल्द ही आवागमन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed