फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Land for private bus stand not marked even after four months

Maharajganj News: निजी बस अड्डे के लिए चार माह बाद भी जमीन चिह्नित नहीं

Fri, 03 Apr 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Land for private bus stand not marked even after four months
नए सत्र में आवेदक तलाशने में जुटा महकमा
विज्ञापन

महराजगंज। रोडवेज बस स्टेशन की तरह ही जनपद में निजी वाहनों के लिए पीपीपी मॉडल से बस अड्डे का निर्माण स्वीकृत है। इसके बावजूद स्वीकृति के चार माह बाद तक विभाग को जमीन मिली है न ही आवेदक।
जनपद से चलने वाले पर्यटक वाहन व सवारी वाहनों पर नियमित निगरानी रखने के लिए नवंबर 2025 में विभाग को निर्देश मिले कि ऐसे आवेदकों की पड़ताल करें जिनके पास मुख्यालय के आसपास लगभग एक एकड़ की जमीन रोड किनारे उपलब्ध हो। विभागीय सहमति के बाद आवेदकों का विवरण प्रधान कार्यालय को भेजा जाना थी। लेकिन नवंबर से मार्च के बीच कुल तीन आवेदकों की पड़ताल में किसी की जमीन उपयुक्त नहीं मिली।
विज्ञापन

किसी की जमीन मुख्य मार्ग से अधिक दूर तो किसी आवेदक का रकबा ही कम निकला। ऐसे में अब तक कोई जमीन नहीं सुनिश्चित हो सकी है। हालांकि नए वित्तीय सत्र में विभाग इसे लेकर तत्पर हुआ है। इससे उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिला मुख्यालय पर पीपीपी मॉडल पर निजी बस स्टेशन विकसित होना है। ऐसे आवेदकों की तलाश की जा रही जिनके पास रोड किनारे एक एकड़ का प्लाट हो। निर्माण कार्य में शासन स्तर से सहयोग दिया जाएगा। अभी तक मिले आवेदन उपयुक्त नहीं पाए गए। शीघ्र ही ऐसे आवेदकों की तलाश व उनकी भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed