{"_id":"5f678cb78ebc3ee2bd312616","slug":"lanch-of-a-cc-road-maharajganj-news-gkp3663117139","type":"story","status":"publish","title_hn":"14.50 लाख से निर्मित आरसीसी सड़क का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14.50 लाख से निर्मित आरसीसी सड़क का हुआ लोकार्पण
विज्ञापन

प्रदेश सरकार लोगों के स्वास्थ्य सुविधा को लेकर बेहद गंभीर: विधायक
लक्ष्मीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर परिसर में 14 लाख 43 हजार रुपये की लागत से बनी आरसीसी सड़क का लोकार्पण रविवार को नौतनवां विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने किया। विधायक ने क्षेत्र की विकास को पहली प्राथमिकता देते हुए जनता की समस्या का निवारण करने का संकल्प लिया।
विधायक ने कहा कि अस्पताल परिसर में पहुंचने के लिए लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में लोग पानी से होकर गुजरते थे। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार जनता के हितों के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर तो बेहद गंभीर है। लोगों को सहज इलाज मिले यही सरकार का लक्ष्य है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय ने कहा कि सड़क बनने से अस्पताल परिसर से जलभराव से निजात मिलेगा व मरीजों व तीमारदारों का आवागमन सुलभ होगा। इस दौरान विधिभूषण चौबे, नसरूद्दीन, मोहम्मद उमर उर्फ सुबराती, अमन शुक्ल, गणेश गुप्ता, पुजारी शुक्ल, इन्हेसार अहमद, सुदामा यादव, शुभम पांडेय, प्रदीप मद्धेशिया, गोलू अग्रहरि, आजाद तिवारी, मंटू तिवारी, मनोज भारती, अजय गुप्ता, प्रभु आदि मौजूद रहे।