फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lalu of Padrauna defeated Balram of Dharampur.

Maharajganj News: पडरौना के लालू ने धर्मपुर के बलराम को दी पटकनी

Mon, 27 Oct 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Lalu of Padrauna defeated Balram of Dharampur.
जोर आजमाइस करते पहलवान।
परतावल। विकास खंड के ग्राम पंचायत धरमौली में रविवार को परंपरा और उत्साह से भरा 100वें विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया। दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला महराजगंज के बलराम और कुशीनगर के लालू के बीच हुआ। पांच मिनट तक चले इस मुकाबले में लालू ने शानदार दांव-पेंच दिखाते हुए विजय हासिल की। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। दर्शकों ने पारंपरिक खेल का आनंद लिया और विजेताओं का तालियों से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ परतावल नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने किया। निर्णायक की भूमिका भूतपूर्व पहलवान राजदेव यादव ने निभाई। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में पारंपरिक खेलों का संरक्षण हमारी संस्कृति की आत्मा है। कार्यक्रम में पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, पूर्व विधायक देव नारायण उर्फ जीएम सिंह, महेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, हैप्पी सिंह, इंद्रजीत तिवारी, ओसियर यादव व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed