{"_id":"6a5be71b8d1132ff910f4b85","slug":"labourer-dies-in-road-accident-in-chandigarh-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181532-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मजदूर की मौत
विज्ञापन
सप्ताह बाद घर पहुंचा शव, परिजनों में कोहराम
महराजगंज। परिवार की रोजी-रोटी के लिए चंडीगढ़ गए निचलौल के एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के करीब एक सप्ताह बाद शनिवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है।
निचलौल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खम्हौरा के टोला बंजरिया निवासी रामदुलारे पुत्र सीरी प्रसाद करीब दो माह पहले मजदूरी करने चंडीगढ़ गए थे। परिजनों के अनुसार 11 जुलाई शनिवार को वह ड्यूटी पर जाने के लिए कमरे से निकले थे। इसी दौरान कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ में रह रहे गांव के लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार रात उनकी मौत हो गई।
शनिवार को जब रामदुलारे का शव गांव पहुंचा तो पत्नी ईशा देवी, पुत्र दीपेंद्र कुमार और बेटी संजना सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शव के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।