फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Laborer riding a bicycle dies after being hit by an unknown vehicle

Maharajganj News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत

Fri, 29 May 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Laborer riding a bicycle dies after being hit by an unknown vehicle
फरेंदा से घर लौटते समय बनकटी गांव के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन

फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर बनकटी गांव के समीप बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी निवासी मद्रिका (40) बुधवार को दिन में किसी काम के सिलसिले में फरेंदा गए थे। रात में करीब नौ बजे साइकिल से वह घर आ रहे थे। अभी वह बनकटी के समीप पहुंचे थे कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय देर रात रास्ते में मद्रिका ने दम तोड़ दिया। उनके मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed