फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Laborer dies in collision with Bolero

Maharajganj News: बोलेरो की टक्कर से मजदूर की मौत

Fri, 01 Aug 2025 08:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 01 Aug 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies in collision with Bolero
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सौरहा खाले टोला के सामने मजदूर की बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार, ग्राम पंचायत बहरामपुर के शिव टोला निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र घर पर ही रहकर मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार को वह सड़क के किनारे निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा था। तभी बोलेरो ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के तीन पुत्र हैं। बड़ा पुत्र विशाल (20), दूसरा पुत्र सोनू (17) व छोटू (14) है। उसके दोनों बड़े बेटे हैदराबाद रह कर पेंट पालिश काम कर रहे हैं। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed