फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   korona

60 साल से अधिक उम्र वालों को आज से लगेगा कोरोनारोधी टीका

Mon, 01 Mar 2021 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
korona
60 साल से अधिक उम्र वालों को आज से लगेगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

दो प्राइवेट चिकित्सालयों और महिला अस्पताल से होगी टीकाकरण की शुरूआत
45 वर्ष से अधिक के बीमार लोगाें को भी लग सकता है टीका, जिले में 60 से ऊपर के साढ़े चार लाख लोग है
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार 45 साल की से अधिक उम्र वाले लोगों को कोरोनारोधी टीका आज (एक मार्च) से लगेगा। पहले दिन महिला अस्पताल और दो निजी चिकित्सालयों में टीकाकरण होगा।
महिला अस्पताल में टीका निशुल्क लगेगा और निजी अस्पतालों में 250 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा। फिलहाल प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। हालांकि केंद्र पर पहुंचने वाले कोरोना योद्धाओं को प्राथमिक दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के करीब चार लाख 50 हजार बुजुर्ग और 45 वर्ष से ऊपर के बीमार लोगों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। वर्ष 2011 की जनगणना को आधार बनाकर लिस्ट बना ली गई है। इसमें 60 वर्ष तक के उम्र वाले लोगों को लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि महिला अस्पताल में मुफ्त टीका लगेगा। वहीं केएमसी डिजिटल अस्पताल और महराजगंज फ्रैक्चर क्लीनिक में 250 रुपये शुल्क लेकर टीका लगेगा। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए किसी प्रकार का दबाव नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड से बचाव के प्रति सभी को सजग रहने की जरूरत है। मास्क का प्रयोग करने के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी है। टीकाकरण प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को होगा।
ऐसे कराना होगा पंजीकरण
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि 60 साल से अधिक और 45 वर्ष से ऊपर के बीमार लोगों को टीका लगवाने के लिए को-विन और आरोग्य सेतु एप पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। घर का कोई भी सदस्य अपने फोन नंबर से पंजीकरण कर सकता है। इसके लिए पहचान पत्र होना चाहिए। पंजीकरण करते समय भरी गई जानकारी को बदलने करने की सुविधा भी होगी, लेकिन एक बार व्यक्ति को पहला डोज लग जाएगा, तो इसके बाद इसमें संशोधन नहीं हो सकेगा।

टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी करा सकेंगे पंजीकरण
जो लोग फोन के माध्यम से पंजीकरण नहीं करा सकते। वह सीधा टीकाकरण केंद्र पर आकर वैक्सीन लगवा सकेंगे। लोगों को उनके साथ एक पहचान पत्र जैसे, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और साथ में एक फोटो लेकर केंद्र पर लेकर आना होगा। केंद्र पर उपलब्ध सूची से जानकारी के मिलान के बाद उन्हें टीका लगा दिया जाएगा। इस दौरान उन सभी नियमों का पालन होगा, जो अभी तक के टीकाकरण अभियान में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed