फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   korean bauddhist will come in district next month

महाराजगंज: बौद्ध स्थलों पर पहुंचेंगे कोरिया के तीर्थयात्री

Sun, 12 Feb 2023 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 12 Feb 2023 04:33 AM IST
विज्ञापन
korean bauddhist will come in district next month
12 से 14 मार्च के बीच जिले में रहेंगे बौद्ध तीर्थयात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोरिया के 200 बौद्ध यात्री 12 से 14 मार्च के बीच जिले में आएंगे। वे तीन दिनों तक यहां रह कर बौद्ध स्थलों के बारे में जानकारी एकत्र करेंगे। उसके बाद नेपाल के लिए रवाना होंगे। इसके लिए प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।

जिले में रामग्राम, देवदह व बनरसिहा कला एवं कुंवरवर्ती स्तूप को गौतम बुद्ध से जुड़े स्थल के रूप में माना जाता है। हालांकि, अभी तक इसकी अधिकृत मान्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है। इसकी व्यापकता की दिशा में प्रशासनिक स्तर से पहल भी हो रही है। इसके तहत पुरातत्व विभाग की टीम ने भी इसे देखने का कार्य किया है। इन स्थलों पर उत्खनन कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है। इसी बीच 12 से 14 मार्च के बीच में कोरिया के 200 बौद्ध तीर्थ यात्रियों के दल को भी यहां बुलाया गया है। दल के सदस्य बुद्ध से जुड़े स्थलों पर पहुंचकर उसकी वास्तविकता को देखेंगे तथा उसके बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन


तिथिवार यहां पहुंचने का कार्यक्रम
12 मार्च- बौद्ध तीर्थ यात्री हरपुर, शिकारपुर, गौनरिया बाबू, चौपरिया, कटहरा, बागापार व बरईठवा पहुंचेंगे।
13 मार्च- बरईठवां से केवलापुर खुर्द, जंगल गुल्हरिया, रामग्राम, बैरवां चंदनपुर, कड़जहिया होते हुए खोरिया पहुंचेंगे।
14 मार्च- तीर्थ यात्री खोरिया से जगरनाथपुर, महुअवा, सोनौली व लुंबिनी जाएंगे।
कोट
जिले के बौद्ध स्थलों का भ्रमण करने के लिए कोरिया के 200 बौद्ध तीर्थयात्री जिले में आ रहे हैं। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed