{"_id":"603be8b48ebc3ee95257958f","slug":"korana-maharajganj-news-gkp386597451","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बाद बदल रही स्थिति, सतर्क रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बाद बदल रही स्थिति, सतर्क रहें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेशानियों का फायदा उठाने के लिए सक्रिय हैं मानव तस्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। कोरोना संक्रमण के बाद स्थितियां काफी बदल गई हैं। लोग जीवन यापन और रोजगार के लिए परेशान हैं। ऐसी स्थिति में उनकी परेशानियों का फायदा उठाने के लिए मानव तस्कर सक्रिय हैं। ये असामाजिक तत्व अपनी मंशा को अंजाम न दे पाएं इसको लेकर मानवाधिकार आयोग, पुलिस, एसएसबी एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाएं सतर्क हैं।
ये बातें मानव सेवा संस्थान (सेवा) के निदेशक राजेश मणि ने रविवार को सोनौली में स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान कही। मानवाधिकार आयोग द्वारा इस गंभीर मुद्दे पर एडवाइजरी जारी कर सीमावर्ती सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया है। एजेंसियां सतर्क हैं। वहीं आम नागरिकों को भी इसके प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। राजेश मणि ने लोगों से अपील की कि लालच में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं, जिसके लिए उन्हें सिर्फ और सिर्फ पछताना पड़े। इस दौरान कार्यक्रम मैनेजर रोहन सेन, धर्मेंद्र सिंह, सोनौली प्रभारी चंद्रशेखर सिंह आदि उपस्थित रहे।संवाद