फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Knowledge of exposure visit will be tested in pre board

Maharajganj News: प्री बोर्ड में परखा जाएगा एक्सपोजर विजिट का ज्ञान

Tue, 07 Jan 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 07 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Knowledge of exposure visit will be tested in pre board
महराजगंज। जनवरी में 15 के बाद यूपी बोर्ड के स्कूलों में प्री बोर्ड की तैयारी है। इस प्री बोर्ड में राजकीय इंटर काॅलेजों के उन विद्यार्थियों का ज्ञान भी परखा जाएगा, जिन्हें विभाग ने निजी खर्च पर एक्सपोजर विजिट के लिए बिहार भेजा था।
विज्ञापन

नये वर्ष में राज्य परियोजना निदेशक समग्र की तरफ से राजकीय इंटर काॅलेज के लगभग 200 विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट पर तीन दिन के भ्रमण पर विभागीय खर्च पर बिहार भेजा गया था। स्कूल शिक्षकों के साथ कक्षा 9 व 11 के विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया गया था।
विज्ञापन

बिहार में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष के अलावा उन्हें राज्य पुलिस अकादमी व राज्य खेल निदेशालय का भ्रमण कराया गया था और वहां से जुड़े तथ्यों के बारे में जानकारी दी गई थी। अब वापस लौटे विद्यार्थियों के मध्य 30 मिनट की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी, जिससे यह पता लगे कि एक्सपोजर विजिट से विद्यार्थियों ने कितना ज्ञान बटोरा। 30 मिनट के भीतर 50 प्रश्नों का जवाब विद्यार्थियों को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed