फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kisan Vikas will get Rath Yatra from Bhikiyu

किसान विकास रथ यात्रा निकालेगी भाकियू

Tue, 21 Nov 2017 12:45 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 21 Nov 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kisan Vikas will get Rath Yatra from Bhikiyu
किसान विकास रथ यात्रा निकालेगी भाकियू - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की जिला इकाई के पदाधिकारियों की सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में किसान विकास रथ यात्रा निकालने का निर्णय भी लिया गया।

विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष पीयूष सिंह ने आरोप लगाया कि पनियरा विकास खंड के सोहसा गांव निवासी राजेश कुमार गोड़ का अनुसूचित जाति का प्रमाण नहीं बनाया जा रहा है, इससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। साथ ही आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग की। बैठक में किसानों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख महासचिव की अगुवाई में किसान विकास रथ यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में रथ यात्रा निकालने को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान नीरज कुमार मिश्र, गुगुन कुमार पटेल, राजेंद्र सिंह, राजकिशोर चौहान, राजेश कुमार गोड़, प्रभुराम भगत, जनार्दन प्रसाद, अरविंद, बाबूलाल, शैलेंद्र दुबे, बलराम साहू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed